श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से संपन्न 

0

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से संपन्न

 

कथा उत्सव में बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया

 

गायक बी प्राक ने चंडीगढ़ के लोगों से दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया

 

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2024

 

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में चल रहा वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

 

 

विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस यानी सातवें दिन कथा वर्णन में वृंदावन का वर्णन करते हुए उद्धव महाराज का वृंदावन के प्रति अपना भाव प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उद्धव महाराज ने प्रभु से अगले जन्म में वृंदावन में एक वृक्ष रूप में आने का वर मांगा, क्योंकि ब्रजवासियों के चरण की धूल जब मुझ पौधा रूप पर उड़ कर आएगी, तो मैं उसी में निहाल हो जाऊंगा। उन्होंने बताया कि वृंदावन में आने के लिए देवी देवता भी तरसते है।

 

इद्रेश महाराज जी ने 7 दिन की श्रीमद् भागवत कथा के वर्णन रस के जरिए चंडीगढ़ की हवा और समृति में वृंदावन का रस घोल दिया। महाराज जी ने कहा कि आज कथा का विश्राम दिवस है और मेरा मन यहीं चंडीगढ़ में है। ऐसा लग रहा है जैसे वृंदावन छोड़ कर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सैक्टर 34 की यह भूमि, जहा कथा हुई और कई पूजनीय संत यहां पधारे है, तो यह सामान्य भूमि नहीं है, यहां गिरिराज की किरपा है। उन्होंने शहरवासियों को कहा कि अब आप लोग जब जब सैक्टर 34 के पास से गुजरेंगे, तो इस भूमि को नतमस्तक जरूर कीजिएगा।

 

आज कथा के आखिरी दिन देवी चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, (जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से भी जाना जाता है), भजन गायक चित्र विचित्र, गुजरात के भारतीय गायक कीर्तिदान गढ़वी ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने भजनों से भत्तों को निहाल किया। बागेश्वर सरकार ने राधा रस का गायन कर भत्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक और मुनीश बजाज ने कार्यक्रम में आने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात वक्ता संदीप चुग ने बढ़िया तरीके से किया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर