जबकि 13 व 14 जून को पंजाब में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 15 जून से मौसम साफ होगा और फिर से गर्मी रफ्तार पकड़ेगी।