मोहाली में RSS की जन गोष्ठी आयोजित, रामलाल ने संस्कृति और समाज निर्माण पर दिया जोर
*संघ शाताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों* के लिए चल रहे अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास के अंतर्गत तिथि 23/4/2026 दिन बृहस्पतिवार शाम 04.30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला मोहाली के सेक्टर 67 मे स्थित माॅल CP67 के ओपेरा हाल में *अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख आदरणीय रामलाल जी* के प्रवास पर *प्रमुख जन गोष्टी* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज जीवन में विभिन्न सामाजिक कार्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 365 समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख आदरणीय रामलाल जी का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि समाज के प्रमुख लोग ही राष्ट्र निर्माण में अह्म भूमिका निभा सकते है। समाज के प्रमुख जन ही समाज को एक दिशा देते हैं। भारत तेजी से वैश्विक गतिविधियों का केंद्र बन रहा है और विविधता के संकट से जूझ रही दुनिया को आने वाले समय में भारत के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी।
उन्होंने सभी समाज के अग्रणी बंधुओ से कहा कि अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की चेतना को जीवित रखना है। भाषा, पहनावा, खान-पान और आराध्य देव भले अलग हों, लेकिन संस्कृति और परंपरा के आधार पर सभी एक हैं। समाज और व्यवस्था निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण जरूरी है। जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब समाज जागृत हुआ है। अंत में जिज्ञासा समाधान भी आदरणीय रामलाल जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बतौर *अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह चीमा जी, चैयरमैन चीमा ब्वॉयलर लिमिटेड* रहे ,उन्होंने ने कहा कि मैं पहली बार संघ के कार्यक्रम में आया हूं और आज आकर मुझे सच में पता चला कि संघ समाज परिवर्तन का जो काम कर रहा है वह कितना जरूरी है। पर्यावरण को लेकर उन्होंने अपने विचार साझा किया । उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को निखारने, नवाचार को अपनाने और चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। बतौर *मुख्य अतिथि होमलैंड ग्रुप के ओनर श्री हेमंत जिंदल जी* भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। कार्यक्रम में मंच पर जिला संघचालक श्री अश्वनी जैन जी रहे जिन्होंने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह सरदार बलजिंदर सिंह जी और विभाग प्रचारक श्रीमान नरेश जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभआरम्भ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ ।
राजीव शर्मा
जिला कार्यवाह
