पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; सलमान खान है कनेक्शन!

0

पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार गुरु रंधावा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई नया गाना नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित उनके जिम पर हुई फायरिंग है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित गुरु रंधावा के जिम ’24HS Fitness Delhi’ पर गुरुवार सुबह गोलीबारी की गई। पुलिस को इस घटना की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक जिम के बाहर पहुंचे और शीशों पर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *