30 साल की टीवी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, साड़ी के फंदे से लगाई फांसी!
टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आ चुकीं जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने घर पर आत्महत्या कदम उठाया। वह महज 30 साल की थीं। इस खबर के बाद उनके परिवार, दोस्तों, को-स्टार्स और फैंस गहरे सदमे में हैं।
जानकारी के मुताबिक, संचिता मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि संचिता ने घर पर ही साड़ी का फंदा बनाकर उससे फांसी लगाई।अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
संचिता उगले ने अपने अभिनय करियर में कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया था। उन्हें दर्शकों के बीच ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे शो से पहचान मिली। उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था और उन्होंने कम समय में अपनी अलग जगह बना ली थी।
इसके अलावा, वह ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में भी अहम भूमिका निभा चुकी थीं, जहां उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
टेलीविजन के साथ-साथ संचिता ने फिल्मों में भी काम किया था। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
अभिनेत्री के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रशंसकों की भावुक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका आखिरी पोस्ट एक रील था, जिसमें वह मुस्कुराती और खुश नजर आ रही थीं। इस पोस्ट को देखकर फैंस और भी भावुक हो गए हैं।
