जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा बारिश का कहर, दो दिन में 24 मौतें
जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। पुंछ जिला सबसे संवेदनशील बना है। सोमवार को पुंछ में एक घर पर मलबा गिरने से परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।
डोडा में बस पर चट्टान गिरने से दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। सोमवार को पांच महिलाओं समेत 12 लोग मौसम के कारण आपदा का शिकार बने। जम्मू-कश्मीर में मौसम दो दिन में 24 जिंदगियां लील चुका है। अभी भी बाढ़ और मलबे में दबने से छह लोग लापता हैं। साथ ही अभी खतरा टला नहीं है और अगले 48 घंटे भारी वर्षा की आशंका के चलते खतरा बना है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
