पंजाब : मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और नशीली गोलियों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

0

मोगा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 7 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज किए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन और 110 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के अनुसार, थाना फतेहगढ़ पंजतूर की टीम ने गश्त के दौरान गांव चीमा निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया। उसके पास से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

वहीं, थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव रामा निवासी जगदीप सिंह को 20 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। इसके अलावा थाना महिणा पुलिस ने गांव डाला निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा को 23 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव माछीके निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सिटी मोगा पुलिस ने टिब्बा बस्ती निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू को 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसी क्रम में थाना अजीतवाल पुलिस ने जगमोहन सिंह उर्फ मोहनी को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच के दौरान पूछताछ के आधार पर गुरजंट सिंह उर्फ काला को भी मामले में शामिल कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने आकाशदीप सिंह और रजनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, नशीली गोलियों की बरामदगी के मामले में थाना धर्मकोट पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ अमना को गिरफ्तार किया। उसके पास से 110 नशीली गोलियां मिलीं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *