लुधियाना : स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
लुधियाना के चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन को मिले धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पुलिस टीमें पहुंची तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की छुट्टी कर दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
