सिविल अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

0

पंजाब  के एक सिविल अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ सरकार बड़ा एक्शन लिया गया है। खबर है कि सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसको सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के खन्ना  के सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला का समय पर इलाज न होने के चलते पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में गाइनिकोलॉजिस्ट डॉ. कविता शर्मा की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी अनुसार डॉ. कविता ड्यूटी पर होने के बावजूद बिना किसी सूचना के अस्पताल छोड़कर चली गई थीं।

इमरजेंसी के समय SMO ने खुद उन्हें फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। इसके चलते नवजात की जान नहीं बच सकी, हालांकि SMO ने स्वयं ऑपरेशन कर मां की जान बचाई। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और डॉ. कविता शर्मा की लापरवाही को देखते हुए उसको सस्पेंड कर दिया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर