सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम, कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, दिया स्टैंडिंग ओवेशन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार कार्यकाल के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनके सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया. कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों ने इस उपलब्धि की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. नेहरू चुनाव जीतने के बाद 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि मोदी का बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल अब 4,399 दिनों का हो चुका है.

हालांकि, अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

नरेंद्र मोदी के नाम देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता प्रमुख रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में वह 9,000 से अधिक दिनों तक लगातार शीर्ष पद पर रह चुके हैं.

कैबिनेट के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और लगातार चुनावी सफलता की सराहना के रूप में देखा जा रहा है. बैठक में मंत्रियों ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *