हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कर दी यह बड़ी गलती

0

 भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कानूनी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। पुणे के एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार को अहमदाबाद में टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान गया। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत, भारत द्वारा रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैदान पर किए गए जश्न से संबंधित है।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की कि अधिवक्ता वाजिद खान ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत आवेदन दाखिल किया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। शिकायत के अनुसार, भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में, पांड्या को भारतीय तिरंगे को अपने कंधों पर लपेटे हुए मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए जश्न मनाते देखा गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि समारोह के दौरान, पांड्या अपनी प्रेमिका महीका शर्मा के साथ मंच पर लेटे हुए देखे गए। जबकि तिरंगा उनके ऊपर लिपटा हुआ था, जिसे शिकायतकर्ता राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानता है।

एएनआई से बात करते हुए शिकायत कर्ता वाजिद ने कहा, ‘आपने टी20 विश्व कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था। 1971 के राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने मग्न थे कि वे अपनी प्रेमिका के साथ राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए लेटे हुए थे। मेरा मानना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।’

खान ने आगे कहा कि पुलिस ने शुरू में उन्हें बताया कि घटना अहमदाबाद में हुई थी, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए पुणे में भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति भी दे दी है। देखते हैं आगे क्या होता है।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *