पीएम मोदी ने लाल किले पर 13वीं बार फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा वंदे मातरम, बोले- आज हर घर तिरंगा है

0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, गर्व और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। मुख्य समारोह की कमान संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे प्रांगण में ‘वंदे मातरम’ का गुंजन हुआ, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित किया।

लाल किले से अपने संबोधन के दौरान देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगे के रंग में रचा-बसा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, “आज हर दिल ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर धड़क रहा है। आज देश के हर घर और हर मन में तिरंगा लहरा रहा है।”

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *