PM मोदी ने ताकाइची को बताया अपनी ‘छोटी बहन’, AI समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर तकाइची को अपनी ‘खूबसूरत छोटी बहन’ बताते हुए PM मोदी ने कहा, ‘भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की पहली भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। वे जापान की नारा प्रीफेक्चर से आती हैं जो भारत-जापान के सांचा बौद्ध विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।’
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
