हरियाणा वाले सावधान! प्रदेश में लू चलने का येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

0
हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में शनिवार से ही लू शुरू हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञानियों ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रोहतक का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तो हिसार, फरीदाबाद और नारनौल का तापमान 37 डिग्री पार कर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव के चलते वीरवार को हिसार व आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी चली थी। तेज हवाएं चलने से एक पेड़ भी टूट कर गिर गया था। अब मौसम विज्ञानियों ने तापमान के बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में नौ अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु नौ अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। 

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 21.6 36.4
फरीदाबाद 19.8 37.6
गुरुग्राम 17.5 36.3
हिसार 17 37.6
करनाल 16.6 36.8
कुरुक्षेत्र 20.9 35
नारनौल 14.5 37.3
पानीपत 16.5 35.5
रोहतक 18.4 38.1

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *