Model Sanskriti School: हरियाणा में स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, इन 25 जगहों पर खुलेंगे नए मॉडल संस्कृति स्कूल

0

Model Sanskriti School: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 25 नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सीएम ऑफिस में प्रस्ताव दिया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी बजट पेश करने के दौरान इसकी घोषणा की थी। बता दें कि ये संस्कृति मॉडल स्कूल हर 10 किलोमीटर की दूरी पर खोले जाएंगे। मौजूदा समय में प्रदेश के अंदर कुल 193 संस्कृति मॉडल स्कूल हैं, जो कि जल्द ही बढ़कर 218 हो जाएंगे। ये स्कूल कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए होंगे। इनकी खासियत है कि इनमें इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी।

 

 

6 से 12वीं तक चलेंगी कक्षाएं

प्रदेश में खोले जाने वाले नए मॉडल संस्कृति स्कूलों में कक्षा से 6 से लेकर 12वीं तक की क्लासेज चलेंगी। इन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी, जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों से पीछे न रहें। इसके अलावा संस्कृति मॉडल स्कूलों में आधुनिक लैब बनाए जाएंगे।

साथ ही प्राइवेट स्कूलों की तरह ही इन स्कूलों में कंप्यूटर और हाईटेक उपकरणों समेत सभी तरह की सुविधाएं बच्चों को दी जाएंगी। इतना ही इनमें से ज्यादातर स्कूलों में तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) के छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। बता दें कि हरियाणा में मॉडल संस्कृति स्कूलों की शुरुआत पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में हुई थी, जिसे सीएम नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं।

 

 

इन जगहों पर खुलेंगे 25 नए संस्कृति मॉडल स्कूल

प्रदेश में कुल 25 जगहों पर मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जाने के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। इनमें यमुनानगर जिले में बिलासपुर, कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा, पंचकूला जिले में पिंजौर, करनाल जिले में घरौंडा, कैथल जिले में गुहला चीका, कलायत, सीवन, सोनीपत, जींद जिले में सफीदों, उचाना, नरवाना, सिरसा जिले में डबवाली, भिवानी जिले में लोहारू और सिवानी, फतेहाबाद जिले में भट्टू कलां, रतिया, सिरसा, हिसार-11, झज्जर जिले में बहादुरगढ़, मातनहेल, महेंद्रगढ़ और नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शामिल है। इन सभी जगहों पर 1-1 संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोले जाएंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *