म्यांमार के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की मुलाकात, साझा विकास लक्ष्यों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को मुलाकात की। बता दें कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 30 मई से 2 जून तक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों और साझा विकास लक्ष्यों को और मजबूत करने के लिए सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है।
इससे पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने रविवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।” इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।
