नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 9 सुरक्षाकर्मी सहित 384 लोग लापता

0

बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) बाढ़ ने रसुवा जिले के मुख्य बाजार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को बचाया जा चुका है. प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने बाढ़ और सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए एक बैठक भी बुलाई है.

‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बताया कि नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना सहित सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है और खोज और बचाव कार्यों के लिए 14 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवान अभी लापता हैं.

रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने ANI को फोन पर बताया, “रसुवा में अचानक आई बाढ़ से स्याप्रुबेसी समेत बाजार इलाके को नुकसान पहुंचा है. परियार ने आगे कहा, “यहां बारिश नहीं हुई है. यहां धूप खिली है. यह साफ नहीं है कि ऊपर की ओर ग्लेशियर फटा या क्या हुआ. बाढ़ अचानक आई. देखा गया है कि बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया है.”

रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के नदी किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. अधिकारियों ने त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है क्योंकि बाढ़ का पानी नीचे की ओर बढ़ रहा है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *