Malaika Arora का जिम आउटफिट, वर्कआउट करने निकलीं, फैंस फिटनेस देखकर हो गए फिदा!

0

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 51 की उम्र में भी उनकी फिट बॉडी और ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दंग रह जाते हैं। हाल ही में मलाइका को जिम आउटफिट में देखा गया है। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस उनकी तस्वीरें देखते ही फिटनेस पर फिदा हो गए हैं।

 

मलाइका अरोड़ा ने इस बार काले रंग का टाइट-फिटिंग जिम करने वाला आउटफिट पहना था। जो उनकी टोंड बॉडी को पूरी तरह से हाईलाइट कर रहा था। यह आउटफिट न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि फैशनेबल भी लग रहा है। अगर आप भी जिम जाने का सोच रही हैं तो मलाइका के इस लुक को अपना सकती हैं।

 

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। योग और कसरत उनके दैनिक जीवन का अहम हिस्सा है। वह नियमित रूप से जिम जाती हैं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने योगासन और वर्कआउट वीडियो भी साझा करती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

जैसे ही मलाइका की जिम लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा, “51 की उम्र में भी इतनी फिट और ग्लैमरस! मलाइका सच में इंस्पिरेशन हैं।” वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “ऐसा फिगर पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और मलाइका ऐसा कर भी रही हैं।

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और फैशन सेंस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उनकी हर झलक फैंस को दीवाना बना देती है और उनका यह जिम लुक भी किसी से कम नहीं था। उनकी यह तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि, अगर सही मेहनत और लगन हो तो किसी भी उम्र में फिट और स्टाइलिश दिखा जा सकता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर