मोहाली नगर निगम बैठक में सुरक्षा में बड़ी चूक, भाजपा महिला पार्षद की जगह देवर पहुंचे, मेयर ने पकड़ा
मोहाली। बुधवार को मोहाली नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन किया गया था।इस बैठक में लगभग सभी पार्षद पहुंचे और उन्होंने अपने इलाके की समस्याओं को मेयर व कमिशनर के सामने रखा।
इस बैठक में वार्ड नंबर-49 की भाजपा पार्षद बिमलेश देवी मीटिंग में हाजिर नहीं थी लेकिन उनके देवर ने पार्षदों के साथ चैयर पर बैठक कर जिस तरह से पार्षद अपनी समस्याऐं बता रहे थे वह युवक भी इलाके की समस्याओं के बारे मेयर को बताने लगा।
जब युवक बोल रहा था तो उसी समय मेयर की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि क्या आप पार्षद हो तो इस पर वह बोला की मैं बिमलेश देवी का देवर हूं और उनकी तबीयत खराब होने के कारण मैंं वहां की समस्याऐं बताने आया हूं। इस पर मेयर ने तत्काल उसे वहां से जाने के लिए कहा।
पत्रकारों ने जब मेयर से पूछा की निगम की चलती मीटिंग में इस तरह से आकर कोई बैठ गया और अपनी बात कहने लगा यह कहां तक जायज है तो इस पर मेयर बोले की इस युवक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरनिगम की बैठक में इस तरह से किसी बाहरी युवक के आने और पार्षदों के साथ बैठ कर सवाल जवाब करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
