“पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CM भगवंत मान ने 4 IAS और 30 PCS अधिकारियों के किए तबादले”
पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की है। पर्सोनल विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत 30 पीसीएस और चार आईएएस अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उसमें डेवी गोयल को एडीसी ग्रामीण विकास मुक्तसर साहिब, कृतिका गोयल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास मानसा, आदित्य शर्मा को एडिशनल कमिश्नर तरनतारन, पल्लवी मिश्रा एडिशनल कमिश्नर अमृतसर नियुक्त किया गया है।
उधर ट्रांसफर किए गए पीसीएस अधिकारियों में शिखा भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) लुधियाना, सुरेंद्र सिंह को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (रुरल) डेवलेपमेंट अमृतसर, गुरमीत कुमार को एसडीएम बुडडलाढा, सिमरप्रीत सिंह को अतिरिक्त कमिश्नर पटियाला, पूनम सिंह को एडिशनल कमिश्नर मानसा, बीरपाल कौर को एसडीएम तलवंडी साबो, राजेश कुमार शर्मा को एसडीएम अमरगढ़, रविंदर अरोड़ा को एडिशनल कमिश्नर कपूरथला, हरबंस सिंह को चीफ मिनिस्टर फिल्ड आफिसर फाजिकला नियुक्त किया गया है।
वहीं, केशव गोयल को एडिशनल कमिश्नर फरीदकोट, रणदीप सिंह हीर को कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा, अर्शदीप सिंह लुबाना को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, कृपाल वीर सिंह को एसडीएम अबोहर, रविंदर सिंह को एसडीएम राजपुरा, गगनदीप सिंह को एसडीएम दीनानगर, चरणजोत सिंह वालिया को रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिसर बरनाला, उपेंद्रजीत कौर बराड़ को मिल्क आफिसर ग्रेटर लुधियाना नियुक्त किया गया है।
सूरज एसडीएम जीरा, वरुण कुमार को सहायक कमिश्नर जालंधर, हरवीर कौर एसडीएम अमलोह, बेअंत सिंह सिद्धू को एसडीएम मेहल कलां, राजपाल सिंह सेखों को रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिसर रुपनगर, नवजोत शर्मा को एसडीएम फगवाडा, अमन गुप्ता को मिल्क आफिसर ग्रेटर मोहाली, शंकर शर्मा को एसडीएम धारकलां, सुखजिंदर सिंह टवाना को एसडीएम फतेहगढ़ चुड़ियां, लक्ष्मण सिंह को एसडीएम डेराबाबा नानक, राजिंदर सिंह को एसडीएम कोटकपूरा, सतविंदर पाल रनिके एसडीएम मोगा नियुक्त किया गया है।
