चंडीगढ़ में Ola पर बड़ा एक्शन, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड; कैब और बाइक टैक्सी सेवा बंद
चंडीगढ़. रोजाना कैब में सफर करने वालों के लिए खबर है. चंडीगढ़ में प्रशासन ने छह महीने के लिए ओला कैब की सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं. प्रशासन ओला कैब से जुड़ी कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है.
चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने प्रेस नोट में कहा कि चंडीगढ़ में कैब, बाइक टैक्सी सेवा का संचालन करने वाली कंपनी मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला कैब्स) को जारी एग्रीगेटर लाइसेंस 17 जून 2026 से 6 माह की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है.
जिन कैब मालिकों ने अपने वाहन मेसर्स एएनआई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ओला) के साथ संबद्ध किए हुए हैं, उन्हें निर्देशित किया जाता है कि वेचंडीगढ़ में उक्त कंपनी के अंतर्गत अपनी कैब, बाइक टैक्सी का संचालन न करें तथा ओला एप्लीकेशन के माध्यम से किसी भी प्रकार की सवारी बुकिंग स्वीकार न करें. प्रशासन ने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उल्लंघन की स्थिति में वाहनों का चालान किया जाएगा तथा उन्हें जब्त भी किया जाएगा.
चंडीगढ़ परिवहन विभाग के सचिव नीतिश सिंगला ने जनता को भी सलाह दी जाती है कि किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए ओला एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित कैब सेवाओं की बुकिंग न करें और नागरिकों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा संबंधी आवश्यकताओं के लिए इस कार्यालय में पंजीकृत वैकल्पिक एप्लीकेशनों का उपयोग करें. बताया जा रहा है कि एग्रीगेटर पालिसी लागू ना करने और नोटिसों का जवाब न देने पर प्रशासन ने ओला चलाने वाली कंपनी पर यह बड़ी कार्रवाई की है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
