मंडी में बड़ा हादसा टला: सड़क धंसते ही हवा में लटकी HRTC बस, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं 30 जानें

0

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी सोमवार सुबह एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क धंस जाने से बस हवा में लटक गई, गनीमत रही कि गाड़ी पलटकर नीचे नहीं गिरी। सुंदरनगर डिपो की यह बस गुरुकोठा रूट से आ रही थी। दूसरी गाड़ी को पास देते वक्त सड़क का डंगा बैठ गया और बस का टायर बाहर निकल गया। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को वहीं नियंत्रित कर लिया। बस में उस समय करीब 30 सवारियां थीं।

सुंदरनगर डिपो की यह बस रोज की तरह अपने रूट पर जा रही थी तो हल्यातर के पास सामने से आ रही सब्जी से लदी गाड़ी को पास देते वक्त इसका टायर सड़क से बाहर निकल गया और वहां लगा डंगा गिर गया। डंगा गिरने से बस का अगला टायर बाहर की ओर निकल गया। चालक ने बस को पीछे करने की कोशिश की लेकिन आगे का टायर धंस रहा था।

ऐसे में उसने ब्रेक दबाए रखी, क्योंकि अगर बस का बंद करता तो एकदम झटका लगने से वह नीचे गिर सकती थी। ऐसे में उसने तुरंत सवारियों को उतारा और फिर बस बंद की। घटना के बाद यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोगों का कहना था कि सड़क किनारे लगे कच्चे डंगे के कारण भविष्य में भी हादसे हो सकते हैं। उधर परिवहन निगम ने सूचना मिलते ही अपनी टीम जांच के लिए भेजी। बस में मौजूद सवारियां सहम गई थीं, इन्होंने चालक का आभार जताया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *