फरीदाबाद के NIT क्षेत्र में इंटरनेट सेवा सस्पेंड, SMS और डोंगल पर भी रोक, जानें वजह

0

हरियाणा गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए फरीदाबाद के NIT जोन में मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और डोंगल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला 30 मई 2026 को प्रस्तावित ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के अनुसार NIT क्षेत्र के निर्धारित 1 किलोमीटर दायरे में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

बता दें कि नगर निगम की टीम ने देर रात एलिवेटेड रोड और RRTS कॉरिडोर निर्माण के लिए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। शनिवार सुबह तक प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। इस कार्रवाई के जरिए अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी के चलते NIT क्षेत्र में करीब 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है।

 

प्रशासन के अनुसार ये कार्रवाई क्षेत्र में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। मस्जिद चौक के पास से एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाला नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के मार्ग में आ रहे अवैध निर्माणों को हटाना आवश्यक था। प्रशासन ने साफ किया है कि विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ भी आगे कार्रवाई जारी रहेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *