भारत का कड़ा एक्शन: पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित; पहलगाम हमले के बाद प्रसारित कर रहे थे भ्रामक सूचनाएं

0

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। भारत सरकार ने एक और एक्शन लेते हुए पाकिस्तान से संचालित 16 यूट्यूब चैनल प्रतिबंधित कर दिए। इन चैनल्स पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने का आरोप है। प्रतिबंध के बाद भारत में इनका प्रसारण नहीं हो पाएगा।

भारत सरकार ने यह निर्णय गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर लिया है। बताया गया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। प्रतिबंध किए गए चैनल्स में डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज जैसे बड़े समूह शामिल हैं।

पाकिस्तान के ये YouTube चैनल प्रतिबंधित
प्रतिबंधित किए गए यूट्यूब चैनल्स में डॉन, जियो न्यूज, रफ्तार, बोल न्यूज, एआरवाई न्यूज, समा टीवी, सुनो न्यूज जैसे प्रमुख समाचार यूट्यूब चैनल शामिल हैं। इनके अलावा उमर चीमा, मुनीब फारूक, अस्मा शिराजी और इरशाद भट्टी जैसे जाने-माने पत्रकारों के यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किए गए हैं। उजैर क्रिकेट, द पाकिस्तान रेफरेंस, रजी नामा और समा स्पोर्ट्स जैसे कुछ अन्य चैनल्स् भी प्रतिबंधित किए गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *