भारत की PAK पर एयर स्ट्राइक, 90 से ज्यादा आतंकी ढेर; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह

भारत ने “पहलगाम आतंकी हमले’ के 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने मंगलवार (6 मई) की रात 1.30 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। पाकिस्तान और कश्मीर (POK) के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला बोला। भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भीमबर, चक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद में 24 मिसाइलें दागी। हमले में 90 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए। PM नरेंद्र मोदी ने खुद पूरी रात ऑपरेशन “सिंदूर’ की निगरानी की है।
Operation Sindoor: इन आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने | आतंकी संगठन |
मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर | जैश-ए-मोहम्मद |
मरकज तैयबा, मुरीदके | लश्कर-ए-तैयबा |
सरजल, तेहरा कलां | जैश-ए-मोहम्मद |
महमूना जोया, सियालकोट | हिज्बुल मुजाहिद्दीन |
मरकज़ अहले हदीस, बरनाला | लश्कर-ए-तैयबा |
मरकज अब्बास, कोटली | जैश-ए-मोहम्मद |
मस्कर राहील शाहिद, कोटली | हिज्बुल मुजाहिद्दीन |
शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद | लश्कर-ए-तैयबा |
सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद जैश-ए-मोहम्मद | जैश-ए-मोहम्मद |
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now