पटियाला में खौफनाक वारदात, कूड़े के पास पड़े नीले ड्रम में मिली युवती की लाश

0

पटियाला के थाना अर्बन स्टेट के अंतर्गत आने वाले डीसीडब्ल्यू (DCW) क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कूड़े के ढेर में लावारिस पड़े एक बंद नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से एक अज्ञात लड़की की लाश बरामद हुई. इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी. इस अंधी हत्या की वारदात के बाद से पूरे इलाके के लोग गहरे खौफ में हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीडब्ल्यू के पास स्थित कूड़े के ढेर में एक बड़ा नीले रंग का प्लास्टिक का ड्रम संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था. वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों को जब उस ड्रम देखा और शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना अर्बन स्टेट की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई.

जब पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में उस बंद नीले ड्रम को खुलवाया, ड्रम के भीतर एक लड़की की लाश को बेहद बेरहमी से ठूंसा गया था. पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 15 से 20 वर्ष के बीच आंकी जा रही है और उसके पहनावे व हुलिए से वह किसी अन्य राज्य की (प्रवासी) लग रही है.

शुरुआती जांच और हालात को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि लड़की की किसी अन्य जगह पर बेरहमी से हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने व पहचान छुपाने के मकसद से शव को इस नीले प्लास्टिक के ड्रम में बंद करके यहां कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने कहा “हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतका की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *