हिमाचल: कुरकुरे खाते समय सांस की नली में फंसा, सोनल में युवक की दर्दनाक मौत

0

हिमाचल के सोलन जिले में एक अनोखी और दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कुरकुरा खाते समय उसके एक टुकड़े के सांस की नली में फंस जाने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ताल गांव निवासी हेमंत शर्मा पुत्र दीपराम शर्मा की इस घटना में मौत हो गई.

हेमंत कसौली के एक निजी होटल में काम करते थे. घटना के दिन हेमंत घर पर कुरकुरा खा रहे थे. अचानक कुरकुरे का एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया, जिससे सांस लेने में गंभीर दिक्कत शुरू हो गई. परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए एमएमयू सुल्तानपुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया.

हालांकि पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने युवक को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई. आखिर में इलाज के दौरान हेमंत ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके ताल गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई. परिजन अभी भी सदमे में हैं.

युवक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि हेमंत परिवार का सहारा था और होटल में नौकरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था. वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे खाद्य पदार्थों को जल्दबाजी में खाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, खास तौर पर बच्चों और युवाओं को. इस घटना ने एक बार फिर खाने के दौरान सावधानी की जरूरत पर जोर दिया है. परिवार ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार गांव में किया.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *