Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन से बदलेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

हिसार। Haryana Weather News: मौसम में बदलाव के साथ ही सोमवार को दिन के तापमान में दो डिग्री का उछाल आया है। इसके साथ ही हिसार का तापमान बढ़कर 34.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। तीन अप्रैल के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा।
3 अप्रैल के बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से तीन अप्रैल के बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होगा। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। सोमवार को अधिकतम तापमान में उछाल आया और हिसार का तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंच गया।
सिरसा और नारनौल का तापमान भी 34 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने से दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तीन व चार अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने और आंशिक बादलवाई के चलते हवाएं चल सकती है।
प्रदेश में तापमान
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
अंबाला | 17 | 33.3 |
फरीदाबाद | 14 | 31.9 |
गुरुग्राम | 13 | 30.8 |
हिसार | 12 | 34.5 |
करनाल | 12.5 | 30.3 |
नारनौल | 12.2 | 34.2 |
पानीपत | 13.3 | 30.1 |
रोहतक | 14.4 | 33.6 |
सिरसा | 12.4 | 34 |
करनाल | 10.6 | 33.8 |
जानें इन जगहों के मौसम का हाल
देश में कई जगहों पर अभी आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। लेकिन बीते 24 घंटों में देश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को फौरी तौर पर राहत दे दी।
अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं ने मौसम की तपिश को कम किया। अभी आने वाले दिनों में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।