Haryana Politics: हरियाणा में कांग्रेस की टेंशन बढ़ा रहे दो विधायक, CM नायब सिंह सैनी की तारीफ के बाद BJP में जाने की चर्चाएं तेज!

0

Haryana Politics:हरियाणा में दो विधायकों को लेकर कांग्रेस की टेंशन बढ़ी हुई है। खबरों की मानें, तो हाल ही में नारायगढ़ और सिरसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक शैली चौधरी और गोकुल सेतिया ने सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ की है। जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं शुरू हो गई है। हालांकि, दोनों विधायकों की ओर से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायगढ़ और सिरसा से कांग्रेस के विधायक शैली चौधरी और गोकुल सेतिया ने हाल ही में कहा है कि वे दिल की गहराइयों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काम काज के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 जनवरी को नारायणगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक शैली चौधरी भी मंच पर नजर आ थी।

शैली चौधरी ने सीएम नायब सैनी को  ‘नारायणगढ़ का बेटा’ तक कह दिया था। उन्होंने कहा कि यह नारायणगढ़ के लिए सम्मान की बात है कि हमारे पास एक मेहनती मुख्यमंत्री है और हम भाग्यशाली हैं कि वह नारायण गढ़ से ही ही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि न केवल नारायणगढ़, बल्कि पूरा प्रदेश उनके काम की प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नारायणगढ़ की समस्याओं को समझते हैं और हमें उम्मीद है कि वो हमारे लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने तुरंत ही सहमति जताई थी और उसी दिन 43.28 करोड़ रुपए की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रख दी थी।

क्या कहा था गोकुल सेतिया ने 

वहीं जब सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा दौरे पर थे तो इस दौरान कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया उनकी तारीफ करते हुए नजर आए थे। उन्होंने मंच से एक घटना का जिक्र किया और लोगों को बताया कि वह सीएम नायब सिंह सैनी की प्रशंसा क्यों करते हैं। गोकुल सेतिया ने कहा था कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से अनुरोध किया था कि वह सीएम सैनी का स्वागत करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए परमिशन नहीं दी गई। लेकिन, जब सीएम नायब सिंह सैनी को इस बात का पता चला कि वह बाहर खड़े हैं, तो उन्होंने करीब तीन मिनट तक उनका इंतजार किया। ये ही नहीं अपनी कार रोकी और उनका सम्मान किया। गोकुल सेतिया ने आगे कहा था कि मैं भगवान की कसम खाता हूं… मैंने ऐसा व्यक्ति कभी नहीं देखा जिसने मेरा इतना सम्मान किया हो…।

तीन महीने पहले ही प्रदेश में तीसरी बार बनी है बीजेपी की सरकार

खास बात यह है कि कांग्रेस के दोनों विधाायकों ने बीजेपी सरकार बनने के तीन महीने के भीतर सीएम सैनी की जो तारीफ की है। उससे यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि कुछ कांग्रेस नेता भाजपा में जाने का मन बना रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुआ है। बीजेपी ने तीसरी बार हरियाणा में अपनी सरकार बनाई है। वहीं कांग्रेस में पक्ष में माहौल होने के वाबजूद एक बार फिर सत्ता हाथ से फिसल गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर