सीएम सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा ‘हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास’ ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद यहीं पर ई-बसों को झंडी दिखा रवाना किया। उन्हाेंने इसके बाद आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्टि्रक बस आज के समय की मांग है। हमें तेल और दूसरे पदार्थों पर आत्मनिर्भरता को कम करना होगा। इसकी बजाय बिजली या सौर ऊर्जा की तरफ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आमजन को इसमें सहयोग करना चाहिए।