हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, 89.60% छात्र पास, भिवानी की दीपिका बनी टॉपर

0
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों इंतजार खत्म हो गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में भिवानी के मिराण गांव की दीपिका ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. इसके अलावा, इस साल कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स का पासिंग प्रतिशत 89.60% रहा है.

कैसे देखें हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026?

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.
स्टेप 1 – सबसे पहले बोर्ड की इस ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
स्टेप 2 – इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 – अब यहां अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 4 – मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें.
स्टेप 5 – आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
स्टेप 6 – आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 में भिवानी जिले की दीपिका ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं. वह आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मिरान (भिवानी) की छात्रा हैं. दीपिका के पिता का नाम राजकुमार और माता का नाम कमला है. शानदार प्रदर्शन के बाद परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *