Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच पर बोले हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा- पंजाब जाकर विरोध करें किसान

0

किसानों के दिल्ली कूच करने पर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, 6 दिसंबर शुक्रवार को किसान पैदल दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इसे लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसानों का दिल्ली कूच करने का कोई मतलब नहीं है।

हरियाणा सरकार ने किसानों की मदद की है। फसलों पर MSP भी दी गई है। राणा का कहना है कि किसानों को पंजाब जाकर विरोध करना चाहिए। किसानों को अपनी समस्याओं को पंजाब सरकार के सामने रखना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगा। अपनी-अपनी राज्य सरकार के सामने मुद्दे उठाने चाहिए। जब सरकार के सामने समस्या रखी जाती है तो उसका समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया है। राणा ने कहा कि किसानों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और वहां के कृषि मंत्री से मुलाकात करें।

कृषि मंत्री का कहना है कि किसानों को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पराली को लेकर भी काम कर ही है। किसानों के खातों में राशि भी जमा करवाई गई है। पराली जलाने के मामले में भी हरियाणा सरकार ने कार्रवाई की है।

राणा का कहना है कि पराली जलाने के मामले में अब तक 675 में 650 पर FIR दर्ज की गई है। राणा ने कहा कि आज प्रदेश में यूरिया की कमी नहीं है। प्रदेश में किसानों को डीएपी की सुविधा दी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। कृष्णी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत आ रहे हैं। इसके लिए सीएम सैनी की तरफ से सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *