जालंधर में रेड करने गई GST टीम को बनाया बंधक, नेता के दफ्तर में घंटों फंसे अधिकारी

0

जालंधर के PPR मार्केट में उस समय हंगामा हो गया जब GST डिपार्टमेंट की एक टीम एक ऑफिस में रेड करने पहुंची। रेड के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि वहां तैनात बाउंसरों ने GST अधिकारियों को ऑफिस के अंदर ही बंधक बना लिया और बाहर से शटर बंद कर दिए।

सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कार्रवाई करते हुए बंधक कर्मचारियों को रिहा करा लिया। इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम (16 फरवरी) को GST डिपार्टमेंट की टीम “मेजर रियल एस्टेट” नाम के ऑफिस में रेगुलर इंस्पेक्शन और रेड के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यह ऑफिस एक प्रभावशाली स्थानीय कांग्रेस नेता चलाता है। जैसे ही टीम ने डॉक्यूमेंट्स चेक करने शुरू किए, वहां मौजूद बाउंसरों और कर्मचारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि एक लोकल नेता के कहने पर बाउंसरों ने न सिर्फ सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ बदसलूकी की, बल्कि उन्हें एक कमरे में बंद करके बाहर से शटर भी बंद कर दिए। इस घटना से मौके पर मौजूद अधिकारियों में दहशत फैल गई और इसकी जानकारी तुरंत बड़े अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

हालात की गंभीरता को समझते हुए जालंधर पुलिस के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ PPR मार्केट पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक बहस होती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शटर खोले और बंधक बनाए गए GST कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूत्रों के मुताबिक, जिस नेता के ऑफिस पर रेड मारी गई, वह पहले भी अवैध कॉलोनियों और लैंड माफिया से जुड़े मामलों में शामिल रहा है। इसी वजह से डिपार्टमेंट को टैक्स चोरी के इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, नेता के समर्थकों का दावा है कि यह कार्रवाई राजनीतिक दुश्मनी के कारण की गई।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर