खुशखबरी! HRTC ने पंजाब के लिए फिर शुरू की बस सेवा, खालिस्तानी पोस्टरों को लेकर हुआ था विवाद

0
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने पंजाब के विभिन्न शहरों की बंद पड़ी बस सेवा को बहाल कर दिया है। जिन शहरों के लिए बस सेवा को पुन: शुरू किया गया है, उनमें अमृतसर, लुधियाना, होशियार व पठानकोट शामिल हैं।
गौरतलब है मार्च माह में पंजाब में खालिस्तानी विवाद के चलते परिवहन निगम की बस सेवा को बंद कर दिया था। हालांकि इन मामलों में जांच के लिए आरएम स्तर के अधिकारियों को भी पंजाब के विभिन्न स्थानों पर जांच के लिए भेजा गया था। जिसके यहां के लिए बस सेवाओं को बंद कर दिया था।
उधर, परिवहन निगम के मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा के मुताबिक जाेगेंद्रगर डिपो की जोगेंद्रनगर-लुधियाना वाया कांगड़ा, होशियारपुर बस सेवा सुबह 8:15 बजे।
वहीं इसी डिपो की लुधियाना-जोगेंद्रनगर वाया कांगड़ा, होशियार सुबह 4:15 बजे, नगरोटा बगां डिपो की श्री चामुंडा-अमृतसर वाया होशियार सुबह 8:30 बजे जबकि अमृतसर-श्री चामुंडा वाया होशियारपुर सुबह 6:36 बजे।
नगरोटा बगवां डिपो की ही मनाली-अमृतसर वाया पठानकोट सुबह 3:50 बजे जबकि अमृतसर-मनाली वाया पठानकोट सुबह 4:50 बजे। 

इसी तरह से धर्मशाला-लुधियाना वाया कांगड़ा, देहरा, होशियार सायं तीन बजे जबकि लुधियाना-धर्मशाला वाया होशियारपुर, देहरा, कांगड़ा सुबह 6:09 बजे बस सेवा शामिल है।उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया है कि वह परिवहन निगम की बसों में अब अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट और होशियारपुर के लिए बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *