श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी; हाई कमिश्नर को किया तलब

भारत और श्रीलंका के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना के दौरान मछली पकड़ने वाले मछुआरे नाव पर सवार थे।
दरअसल, मंगलवार को सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के पास भारतीय मछुआरों मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को हिरासत में ले लिया और इन मछुआरों में पर गोलीबारी भी गई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी की घटना पर गुरुवार को श्रीलंका के समक्ष भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी के जवाब में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया। वहीं, इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। बयान में कहा गया है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।

बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों को मानवीय और मानवीय तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया है, जिसमें आजीविका संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now