31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

0

भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। बजट सत्र की शुरुआत आगामी 31 जनवरी की तारीख से होने जा रही है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

 

लोकसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र को लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है- “18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज वहीं, इस सत्र के शुक्रवार, 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त होने की संभावना है।” आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के दो भाग होंगे। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 13 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर