ज़िरकपुर में बवाल: बिजली-पानी संकट से नाराज़ लोगों ने हाईवे किया जाम

0

ज़िरकपुर के सुषमा योनैस्ट में बड़ा हंगामा देखने को मिला, जहां गुस्साए निवासियों ने हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोग लंबे समय से बिजली और पानी की सप्लाई से परेशान हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, सुषमा योनैस्ट के निवासी पिछले कई दिनों से बिजली और पानी की कम सप्लाई के कारण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे थे। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लोग सड़कों पर उतर आए।

गुस्साए लोगों ने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे ट्रैफिक लंबे समय तक प्रभावित रहा और आने-जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 

प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि वे काफी समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं और प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।

 

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को शांत करने की कोशिश की और जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

 

फिलहाल, लोगों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है और अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *