चंडीगढ़ में आज किसानों का प्रदर्शन, निकालेंगे विरोध मार्च

0

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेतृत्व में पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और पंजाब सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति का विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

किसानों ने पहले सेक्टर-34 में धरना दिया, जिसके बाद मटका चौक तक विरोध मार्च निकाला। किसान नेताओं का कहना था कि यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू किया गया तो किसानों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने मांग की कि इस समझौते को लागू न किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पंजाब सरकार से नई लैंड पूलिंग नीति वापस लेने की भी मांग की। उनका कहना था कि किसान पहले ही इस नीति को स्वीकार करने से इनकार कर चुके हैं और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

किसान संगठनों ने अमेरिका-ईरान तनाव के कारण बढ़ती महंगाई से आम लोगों को राहत देने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष का असर किसानों, छोटे व्यापारियों और मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है, इसलिए इन सभी वर्गों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *