सोशल मीडिया पर मुहर्रम अवकाश को लेकर वायरल फर्जी आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर मुहर्रम के अवसर पर 26 जून 2026 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी वायरल हो रहे एक कथित कार्यालय आदेश को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर अवकाश घोषित करने संबंधी ऐसा कोई आदेश प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा दस्तावेज आधिकारिक नहीं है।

प्रशासन ने आम जनता, सरकारी कर्मचारियों और सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अप्रमाणित दस्तावेजों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे शेयर करें। प्रशासन की ओर से जारी सभी आधिकारिक अधिसूचनाएं और आदेश केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी किए जाते हैं।

