दिल्ली की भाजपा सरकार का एक साल पूरा, मरघट वाले हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

0

दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को प्रसिद्ध मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मारुतिनंदन भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनहित सर्वोपरि रहेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभु से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें सेवा के इस अविचल पथ पर और अधिक समर्पण, विनम्रता तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शक्ति मिलती रहे। उन्होंने दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना भी की।

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री का यह धार्मिक कार्यक्रम आस्था और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर