गुरुद्वारे से माथा टेककर आ रहे दंपती की मौत: पंजाब के बटाला में भीषण सड़क हादसा, बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की हुई टक्कर में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक निशान सिंह पुत्र चैंचल सिंह निवासी गांव खान प्यारा अपनी पत्नी दलजीत कौर के साथ स्कूटी पर घुम्मणां के गुरुद्वारा साहिब से माथा टेकने के बाद वापस अपने घर को लौट रहे थे।
इसी दौरान मक्खन सिंह निवासी धारीवाल भोजा अपनी पत्नी लखविंदर कौर के साथ कार में आ रहा था। जब यह नेशनल हाईवे पर स्थित सतकोहा मोड़ पर पहुंचे तो उक्त वाहनों की बस के साथ टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार दंपती को भी चोटें पहुंची।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस सुरक्षा फोर्स के एएसआई दलबीर सिंह व कांस्टेबल आदित्या शर्मा ने चारों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां पर डाक्टरों ने दलजीत कौर को मृत करार दिया।
वहीं, गंभीर घायल निशान सिंह को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में निशान सिंह की भी मौत हो गई। उधर, हुए भयानक सड़क हादसे संबंधी जब पुलिस चौकी नौशहरा मज्झा सिंह के इंचार्ज एएसआई सतिंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक दंपती के शवों को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल बटाला के पोस्टमार्टम रूम में भिजवा दिया गया है। इस संबंधी बनती कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
