‘भारत को टुकड़ों में बांट रही कांग्रेस’, CWC अधिवेशन में लगे भारतीय नक्शे पर मचा बवाल; BJP ने उठाए कई सवाल

0
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक आयोजित की गई है। 26 और 27 दिसंबर को बैठक आयोजित की गई है।
बैठक से पहले पार्टी की ओर से नेताओं के स्वागत में पोस्टर लगाए गए। हालांकि, कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लगाया गया है कि जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का नक्शा विकृत रूप से प्रस्तुत किया गया है। इस मैप में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और अक्साई चीन का क्षेत्र गायब है।
भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से कांग्रेस के उन ताकतों के साथ गठबंधन को दर्शाता है जो भारत को टुकड़ों में बांट रहे हैं। यह नक्शा (बैनर पर) स्पष्ट रूप से इसे दर्शाता है। कांग्रेस ने पहले भी कई बार  भारत के नक्शे को विकृत किया है।
तेलंगाना भाजपा ने इस विकृत पोस्टर की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए तेलंगाना भाजपा ने लिखा,”कांग्रेस की CWC (कमीशन विद कलेक्शन) मीटिंग के लिए लगाए गए आधिकारिक पोस्टरों में भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। अपने संरक्षक सोरोस को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के मामलों से समझौता कर रही है। देश की जनता कांग्रेस को इस देशद्रोह के लिए सबक सिखाएगी।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर