CM नायब सैनी का एक्शन: 7 IAS और 10 HCS अफसरों के तबादले, मोनिका मलिक बनीं रोहतक कमिश्नर, देखिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट ​​​​​​​

0

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए देर रात एक बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में रोहतक, हिसार और गुरुग्राम सहित कई अहम जिलों और विभागों के कप्तानों को बदला गया है।

 

इस प्रशासनिक बदलाव में IAS मोनिका मलिक को रोहतक मंडल का नया कमिश्नर (आयुक्त) नियुक्त किया गया है, वे राजीव रतन की जगह लेंगी। इसके अलावा:

  • IAS प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन (हरियाणा) की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
  • IAS वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है, साथ ही उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • IFS एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग नियुक्त किया गया है।

4 प्रशासनिक पदों का बढ़ा कद
हरियाणा सरकार ने इस बार एक अनोखा और बड़ा फैसला लेते हुए चार महत्वपूर्ण पदों को IAS (सीनियर स्केल) के बराबर का दर्जा दिया है। अब इन पदों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारी, सैलरी और सम्मान एक IAS अधिकारी के स्तर का होगा:

  • फरीदाबाद में HSVP के प्रशासक (IAS नीरज को जिम्मेदारी)
  • अर्बन एस्टेट फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक
  • करनाल नगर निगम के आयुक्त (IAS सलोनी शर्मा को जिम्मेदारी)
  • हिसार के जिला नगर आयुक्त (IAS सी. जयशाराधा को जिम्मेदारी)

प्रशासनिक फेरबदल में 10 HCS (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों को भी नई नियुक्तियां दी गई हैं।

  • कुशल कटारिया को अतिरिक्त नगर आयुक्त (नगर निगम गुरुग्राम) और सपना यादव को संयुक्त आयुक्त (नगर निगम गुरुग्राम) बनाया गया है।
  • पंकज कुमार को अतिरिक्त निदेशक (शहरी स्थानीय निकाय) की जिम्मेदारी मिली है।
  • मनीष कुमार यादव को एसडीएम (गुहला) और गुरविंदर सिंह को एसडीएम (पिहोवा) नियुक्त किया गया है।
  • सुरेश को करनाल का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  • HCS अधिकारी शशि वसुंधरा के पोस्टिंग आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं, उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *