युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान महा रैली में सीएम मान ने दिलाई शपथ; मोगा में केजरीवाल भी पहुंचे

0

पंजाब के मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में आज आम आदमी पार्टी की ओर से ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की मेगा रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं।

रैली में सीएम मान ने सभी को नशे के विरुद्ध लड़ने की शपथ दिलाई। राजनीतिक दृष्टि से यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। किल्ली चहल गांव को अकाली दल और कांग्रेस के लिए ‘लकी’ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां आप की रैली को सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है और करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के विधायकों और हलका इंचार्जों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *