अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हो गया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ये केस उनके ‘यमुना के पानी में जहर मिलाने’ के बयान को लेकर दर्ज हुआ है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने का बयान दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *