AAP के एक और सरपंच की गोली मारकर हत्या, लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन

0

पंजाब के तरन तारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन में एक शादी समारोह में आप के सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह एक मैरिज सेरेमनी में शामिल होने के लिए गए थे। यहीं अज्ञात शूटर्स ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। तीन हमलवारों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों का पीछा करने में सरपंच के एक रिश्तेदार को भी पैर में गोली लगी है।

जनवरी में भी आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की इसी अंदाज़ में हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी के पास एके-47 जैसा हथियार था।

आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिसवालों पर एक्शन हुआ है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर DGP गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। तरनतारन के गांव ठठियां महंतां से आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह सिद्धू फार्म हाउस में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां 3 अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। उनके बगल में बैठे उनके चाचा के बेटे जरमनजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग में उनका भतीजा भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरनतारन, एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा, “आज, जब मृतक हरभेंद्र सिंह सरहाली पुलिस स्टेशन के इलाके में हो रही शादी में शामिल हो रहे थे, तो दो अनजान लोगों ने उन पर हमला किया और गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनके साथी, जिन्होंने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की, उन्हें क्रॉसफायर में पैर में गोली लगी और उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में किसी गैंगस्टर द्वारा कोई धमकी, जबरन वसूली या निशाना बनाने की बात सामने नहीं आई है। पर्सनल दुश्मनी के एंगल से भी जांच की जा रही है। 9 एमएम प्राइमर साइज़ वाले एक हथियार की पहचान हुई है। कुछ लोगों ने AK-47 के इस्तेमाल की रिपोर्ट की है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। मृतक थतियां का मौजूदा सरपंच था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *