राका’ बनकर छाए अल्लू अर्जुन, बर्थडे पर रिलीज हुआ पोस्टर; दीपिका पादुकोण संग दिखेगा नया अवतार!
RAAKA: ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने डायरेक्टर एटली (Atlee Kumar) के साथ अपनी नई फिल्म ‘राका’ का टाइटल पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनका अब तक का सबसे अलग और खतरनाक लुक नजर आया।
फिल्म ‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक काफी डार्क और इंटेंस है। भेड़िए जैसे पंजे, लंबे नुकीले नाखून और आधा चेहरा ढके हुए उनका अंदाज फैंस को चौंका रहा है। आंखों में काजल और रफ हेयरस्टाइल उनके किरदार को और रहस्यमयी बनाते हैं।
पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही समय में इसे लाखों लाइक्स और व्यूज मिले। फैंस इस लुक को देखकर फिल्म को पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में नजर आएंगी। दो बड़े सितारों की यह जोड़ी पहली बार साथ आ रही है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
