पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष पद पर अंकित बिढान विजयी
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार अंकित बिढान ने शानदार जीत दर्ज की है। अंकित बिढान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,879 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
अंकित बिढान की जीत के बाद ABVP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और नारेबाजी की। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गईं।
अध्यक्ष पद पर जीत को ABVP के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संगठन ने इसे छात्रों के बीच अपनी पकड़ और समर्थन की जीत बताया है।
वहीं, चुनाव परिणामों के बाद छात्र संगठनों और उम्मीदवारों के बीच सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद पर अंकित बिढान की जीत के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र राजनीति में ABVP का प्रभाव एक बार फिर देखने को मिला है।
इस जीत पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू ने अंकित बिढान को बधाई संदेश दिया है। रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ ABVP के अंकित बिढान ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट का चुनाव शानदार बहुमत से जीता है। यह ABVP की लगातार दूसरी जीत है। आखिरी 48 घंटों में SOI द्वारा ABVP उम्मीदवार को दिए गए समर्थन ने इस जीत को और भी खास बना दिया है।’
इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘इस शानदार जीत पर अंकित बिढान और एबीवीपी को बहुत-बहुत बधाई। भारी बहुमत ABVP के नेतृत्व और विजन में छात्रों के भरोसे को दिखाता है। पूरी ABVP टीम को बधाई।’
