Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2026

0

मेष राशि मेष राशि वालों के लिए आज भाग-दौड़ भरा दिन रहेगा और सेहत का ध्यान रखें. इच्छित कार्यों की पूर्ति होगी. आपकी सूझबूझ और मौके को परखने की प्रवृत्ति आपको नई उपलब्धियों से जोड़ेगी. आज स्थान परिवर्तन भी कर सकते है, जॉब के लिए प्रयास सफल रहेंगे. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद अनुभव सामने आएगा. वही घूमने फिरने के लिए दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी. बिजनेस और जॉब दोनों में ही प्रयास सफल रहेंगे लेकिन कुछ कार्यों में विलंब से तनाव भी मिल सकता है. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. लाभ की स्थितियां बनेंगी, वहीं आपके उच्च मनोबल को और सुनियोजित ढंग से कार्य करने की क्षमता की प्रशंसा की जाएगी. चंद्रमा आज आपकी राशि में विराजमान हैं, इससे आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, रिश्तों में सहजता आएगी और लोगों से संपर्क भी बढ़ेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा. किसी परिवर्तन को लेकर अगर विचारशील है तो वह भी आज किया जा सकता है. भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आज भाग्य का साथ 65% तक रहेगा.

 

मिथुन राशि आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी, सूझबूझ और सतर्कता से निर्णय लें. वही आज बाहरी देशों से संबंधित कार्यों में सहजता आएगी, जो लोग विदेश से व्यापार कर रहे हैं उनको अनुकूलता मिलेगी. वही जॉब को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है, कार्यक्षेत्र में अपने संबंधों को लेकर सजक रहें. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.

कर्क राशि कर्क राशि वालों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नए स्रोत खुलेंगे. व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, व्यापार विस्तार का मार्ग बनेगा. जॉब में आज अपने आपको साबित करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. वहीं विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, जिनको लेकर तनाव मिल सकता है. पुराने लेन-देन को लेकर सतर्क रहे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. आपसी मतभेद दूर होंगे, किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 55% रहेगा.

सिंह राशि सिंह राशि वाले आज सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें. जॉब मे सामान्य स्थितियां रहेगी, आधिकारिक वर्ग का रवैया आपको लेकर थोड़ा सख्त हो सकता है. नई जॉब को लेकर अगर कोई इंटरव्यू है तो निश्चित सफल रहेंगे, वहीं व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और अटके धन प्राप्त हो सकता है, जिसे आप निवेश भी कर सकते हैं. भाग्य का साथ 65% तक मिलेगा.

कन्या राशि कन्या राशि वालों की जिम्मेदारियां को लेकर कुछ परिवर्तन हो सकता है. वहीं व्यापार मे अधिक परिश्रम रहेगा और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी करेंगे. नई योजनाओं का सृजन करने का दिन है और अपने काम के तरीके और अपनी बात को लेकर लोगो को कंविन्स करने का प्रयास करें, सफल रहेंगे. जॉब को लेकर दिन सहज रहेगा. वहीं लेन देन और अकाउंट्स के मामलों पर अधिक ध्यान दें. पारिवारिक रिश्तों में निकटता आएगी और आपसी समझ बढेगी. स्वास्थ्य उत्तम, नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित रहेंगे. भाग्य का साथ 52% तक मिलेगा.

 

तुला राशि तुला राशि वाले आज जितना प्रयास करेंगे, उतना लाभ अर्जित कर पाएंगे. सोचे हुए काम बनेंगे और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आज प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है. वही लेन-देन और निवेश में सजकता से निर्णय लें. एकाग्रता और उच्च मनोबल से अपनी क्षमताओं को बढ़ा पाएंगे. जॉब और व्यापार लगभग एक ही स्थिती मे रहेंगे, ध्यान से काम करें. रिश्तों के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और विरोधी आज आपसे आगे रहेंगे. भाग्य का साथ 58% रहेगा.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा. जॉब हो या व्यापार दोनों में ही सतर्कता से कार्य करें. आज जरा सी लापरवाही आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकती है. बड़े निर्णय और परिवर्तन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज धन लाभ रहेगा लेकिन निवेश को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़े. भाग्य का 62% तक साथ मिलेगा.

धनु राशि धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी साख बनेगी और आपसी संबंधों में जुड़ाव होगा. लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. जॉब में कार्यों को लेकर थोड़ा विलंब हो सकता है. पुराने कामों को लेकर तनाव भी मिल सकता है. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी. बार-बार चीजों को लेकर शंकित होने की प्रवृत्ति आज बढ़ेगी इसलिए एकाग्र मन से कार्य करें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. भाग्य 70% तक साथ मिलेगा.

मकर राशि मकर राशि वालों का आज परिवारिक मान सम्मान बढेगा. परिवर्तन के लिहाज से कोई निर्णय ले सकते हैं. आज जॉब मे सामान्य स्थितियां रहेंगी. वही व्यापार मे खर्च बढ़ेंगे और निवेश को लेकर अनुभवी लोगो से सलाह लें. स्वाथ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है. वहीं सुखों में वृद्धि होगी और रिश्तो में आपसी सामंजस्य बढेगा. दाम्पत्य जीवन के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. भाग्य 56% तक साथ मिलेगा.

कुंभ राशि आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक पक्ष को पूर्णता प्रभावित करेगा. धन लाभ और उन्नति के लिए कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ आप उठा पाएंगे. जॉब की अपेक्षा व्यापारिक विस्तार को अधिक बल मिलेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ मिल सकता है. निवेश और सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी का संयमित प्रयोग करें अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. भाग्य का साथ 76% तक रहेगा.

मीन राशि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके पराक्रम भाव को पूर्णता प्रभावित करेगा. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके कार्यों पर साफ दिखेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगे लेकिन कार्यों में सहजता रहेगी. जॉब में मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जो आपकी तरक्की के लिए सहायक रहेगा. वहीं व्यापार के विस्तार के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती है. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 77% तक रहेगा.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *