Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 13 अगस्त 2026

0

मेष राशिफल : नई शुरुआत के लिए रहेगा शुभ दिन आज कोई नया संकल्प लेने या शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों के पांचवें भाव में दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति बनेगी। इससे मन कुछ अंतर्मुखी और गहरा महसूस हो सकता है, शायद हल्की उदासी भी महसूस हो, जो कि सामान्य है। खुद को अलग-थलग मत कीजिए, किसी अपने से बात कर लीजिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ बना होने से घर में कंफर्ट मिलेगा। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। आत्म-आलोचना से बचिए। खर्च पर ध्यान दीजिए।शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 1उपाय: भाई और मित्रों के साथ संबंध हमेशा मधुर बनाकर रखें।

वृषभ राशिफल : धन के मामलों में जल्दबाजी न करें आज घर या परिवार से जुड़ा कोई नया संकल्प लेने के लिए शुभ समय है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति घर के भाव में बनेगी, मन घर से जुड़े बुनियादी कामों को करने की तरफ खिंचेगा जैसे कोई हल्की फुल्की मरम्मत का काम या कुछ नया सामान खरीदना। हल्की भावुकता या अकेलापन महसूस हो तो घबराइए मत, यह अस्थायी है, शाम तक यह भाव सामान्य हो जाएगा। भाई बहन से बातचीत में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ मिलेगा, बातचीत सुलझी और लाभकारी रहेगी। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए। दोस्तों का साथ मिलेगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है।

 

मिथुन राशिफल, व्यक्तित्व में रहेगी तीव्रता आज भाई बहन या आसपास के लोगों के साथ मिलकर कोई नया संकल्प लेने के लिए दिन अनुकूल है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति इस भाव में बनेगी, बातचीत में गहराई और थोड़ी अंतर्मुखता महसूस हो सकती है, कोई पुरानी बात भी याद आ सकती है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, फल में देरी संभव है। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। प्रेम में संयम जरूरी है। सेहत में हल्की बेचैनी संभव है, शुक्रदेव की स्थिति के कारण, ध्यान दीजिए। शाम को मन शांत या उदास लगे तो किसी अपने से दिल की बात कर लीजिए, चुप मत बैठिए।

 

कर्क राशिफल, मंगलदेव की वजह से खर्च बढ़ने की आशंका है धन और परिवार से जुड़े मामलों में दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति असर डालेगी, आर्थिक मामलों में गहरी सोच बनेगी। हालांकि, हल्की उदासी छू सकती है, इसे सामान्य मानिए, यह ज्यादा देर नहीं टिकेगी। व्यक्तित्व में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ बना होने से आप जहां जाएंगे वहां असर छोड़ेंगे। लोग आपकी बातें और बोलने की कला के कायल हो जाएंगे। मंगलदेव की वजह से खर्च बढ़ने और एकांत में रहने का मन करने की आशंका है। भाई-बहन से जुड़े विषयों में शुक्रदेव के कारण सतर्क रहिए। भाग्य का साथ मिलेगा, धैर्य रखिए। शाम को अकेलापन महसूस हो तो खुद को कमरे में बंद मत कीजिए, किसी अपने से बात कर लीजिए।

सिंह राशिफल, शाम को मन हो सकता है अंतर्मुखी आज आपकी राशि में चंद्रदेव प्रवेश कर चुके हैं, दोपहर बाद केतुदेव के साथ सीधी युति बनेगी, यह भावनात्मक रूप से अकेला होने और गहरे आत्मचिंतन का समय है। मन में थोड़ी उदासी भी महसूस हो सकती है, लेकिन खुद को अलग-थलग मत कीजिए क्योंकि यह स्थिति ज्यादा देर नहीं टिकेगी। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से बचिए, वित्तीय बातों में सतर्क रहिए। एकांत में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ होने से जीवन में आगे बढ़ने के रास्तों को लेकर आत्मचिंतन करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान या पूजा पाठ आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा।

 

कन्या राशिफल, शाम को एकांत में मिलेगी गहरी शांति आज करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, तेजी रहेगी पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचिए। दोस्तों और सामाजिक दायरे से सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, इच्छा पूरी होने के आसार हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति एकांत के भाव में बनेगी, अकेले रहने का मन करे तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, गहरी शांति मिलेगी। खुद की छवि को लेकर शुक्रदेव की नीच स्थिति के कारण मन में शक उठ सकता है, खुद के साथ नरमी बरतिए। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में आपको दबाव महसूस होगा। कोई काम करने की इच्छा न होने पर भी आपको करना पड़ेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहिए।

तुला राशिफल, कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ असर डालेगा। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति दोस्तों और इच्छाओं के भाव में बनेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी नहीं होने से मन में अशांति रहेगी। मन में गहरा चिंतन भी हो सकता है। शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से अकेलापन रिश्तों में तनाव हो सकता है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत में सावधानी बरतिए। दोस्तों का साथ जरूर लीजिए, बात कीजिए, मन हल्का होगा।

वृश्चिक राशिफल, शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है धार्मिक कामों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, लेकिन थोड़ा वक्त दीजिए। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति करियर के भाव में बनेगी, काम को लेकर गहरा आत्मचिंतन हो सकता है। किसी पुराने लक्ष्य को यदि हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो उसके लिए नए सिरे से प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है, यह राहत की बात होगी। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। शाम को करियर को लेकर मन भारी लगे तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात कर लीजिए।

 

धनु राशिफल, जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं। बहस से बचना जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, फल में देरी संभव है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति भाग्य के भाव में बनेगी, जिससे धार्मिक या आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि जागेगी। मन अंतर्मुखी और शांत रहेगा, हल्की उदासी भी संभव है, इसे सामान्य मानिए। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है, जल्दबाजी से बचिए। घर परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए।

मकर राशिफल, काम में जल्दबाजी करने से बचें आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ रिश्ते में गहराई लाएगा। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है, संभलकर काम कीजिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति गुप्त मामलों के भाव में बनेगी, जिससे कोई पुराना राज या भावनात्मक बोझ आज हल्का हो सकता है। मन अंतर्मुखी होने से हल्की उदासी भी संभव है। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति से आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब-किताब पर नजर रखिए।

कुंभ राशिफल, जीवनसाथी संग रहेगा भावनात्मक जुड़ाव आज सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ गहराई लाएगा, पुरानी आदतों में सुधार लाना फायदेमंद रहेगा। इसे आजमाइए, फर्क साफ महसूस होगा। प्रेम के मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए, वर्ना काम बिगड़ सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति जीवनसाथी के भाव में बनने से रिश्ते में भावनात्मक गहराई रहेगी। एक दूसरे को साथ लेकर चलेंगे। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं।

मीन राशिफल, आर्थिक लाभ मिलेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी आज आपके लग्नेश गुरुदेव समेत सूर्यदेव और बुधदेव का साथ पंचम भाव में होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बनेगी, आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर, मां या गाड़ी से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी या बहस से बचिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति सेहत के भाव में बनेगी, दिनचर्या को लेकर विचार कर सकते हैं। मन अंतर्मुखी और थोड़ा उदास भी महसूस हो सकता है, यह सामान्य है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए। शाम को मन भारी लगे, तो किसी करीबी से बात करें या शारीरिक परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *